जमीनी स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करना पहली प्राथमिता: सनील उइके ।
कार्यकर्ताओं की ताकत और जनता के विश्वास से ही कांग्रेस और सशक्त बनेगी: निलय डागा। तीन विधानसभाओं में कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक अभियान। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति तय।

बैतूल। जिले में कांग्रेस ने एक बार फिर जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए बड़ा संगठनात्मक अभियान छेड़ दिया है। रविवार 26 अप्रैल को जिला कांग्रेस द्वारा विधानसभा वार संगठनात्मक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जिला प्रभारी सुनील उइके और जिलाध्यक्ष निलय विनोद डागा के नेतृत्व में घोड़ाडोंगरी, आमला और मुलताई विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ सीधा संवाद हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करना और आगामी राजनीतिक रणनीति को धार देना रहा।
– जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत करना पहली प्राथमिकता
कार्यक्रम के दौरान जिला प्रभारी सुनील उइके ने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस की पहली प्राथमिकता जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करते हुए कहा कि बिना मजबूत संगठन के कोई भी राजनीतिक लड़ाई प्रभावी नहीं हो सकती, इसलिए हर कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी होगी और गांव-गांव तक पार्टी की विचारधारा पहुंचानी होगी।
– कार्यकर्ताओं की ताकत से ही मजबूत होगी कांग्रेस
जिलाध्यक्ष निलय विनोद डागा ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि कांग्रेस की असली ताकत उसके कार्यकर्ता और जनता का विश्वास है। उन्होंने कहा कि जब कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेंगे, तभी कांग्रेस और अधिक सशक्त बनेगी और जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाया जा सकेगा।
– तीनों विधानसभाओं में की समीक्षा
इस व्यापक कार्यक्रम के तहत घोड़ाडोंगरी विधानसभा के पाढर, आमला विधानसभा के आमला नगर और मुलताई विधानसभा के मुल्ताई नगर में बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में संगठन की वर्तमान स्थिति, आगामी रणनीति और जमीनी स्तर पर किए जाने वाले कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। घोड़ाडोंगरी में पूर्व विधायक ब्रम्हा भलावी और राहुल उइके, आमला में मनोज मालवे तथा मुल्ताई में प्रदेश संगठन उपाध्यक्ष सुखदेव पांसे और संगठन महासचिव ब्रजभूषण पांडे विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विधानसभा प्रत्याशी राहुल उइके, ब्लॉक अध्यक्ष नीरज राठौर, राहुल पटेल, पहलवान ठाकुर, राहुल इवने, हरप्रीत सोनू खनुजा, नितई कर, सुभाष यादव, बटेश्वर भारती, ललित यादव, महेश यादव, अजय सोलंकी, अरुण यादव, सुमित शिवहरे, भुता सिंह, राजू पवार, प्रदेश प्रतिनिधि संजय यादव, जिला संगठन महासचिव ब्रजभूषण पांडे, हर्षवर्धन धोटे, मोनु बडोनिया, शांतनु तिवारी, दिनु मालवीय, विजय पारधी, किशोर सिंह परिहार, बाबाराव ठाकरे, स्पेंसर लाल, रमेश काकोडिया, कमलेश ककोडिया, राजेंद्र कवडे, ज्ञानु परते, आसाराम वरकड़े, गोलु राठौर, मनीष मालवीय, संजु वटटी, राजू चिकली, केशो उइके, जितेंद्र शर्मा, मनोज देशमुख, बंटी सोनी, श्यामु परते और राजेश राजपूत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।




