आरपीएम के राष्ट्रीय संयोजक वामन मेश्राम 3 मई कोआएंगे 

बहुजन मुक्ति पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को करेंगे संबोधित

बैतूल। राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक वामन मेश्राम आज शुक्रवार 3 मई को छत्रपति शिवाजी ऑडिटोरियम में बहुजन मुक्ति पार्टी समर्थित प्रत्याशी भूरेलाल बेठेकर के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। बहुजन मुक्ति पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने आम जनता से बड़ी संख्या में जनसभा में उपस्थित होने का आग्रह किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उद्घाटक रामराज पटेल प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, मुख्य अतिथि रामअवतार मोर्या प्रदेश अध्यक्ष बी.एम.पी., रामकुमार चावला राष्ट्रीय महासचिव बी.एम.पी. नई दिल्ली, डॉ. प्रताप देशमुख जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, राजेश वर्मा जिला संयोजक राष्ट्रीय किसान मोर्चा, फुलचंद वर्मा राष्ट्रीय किसान एवं मजदूर संघ, रमेश गायकवाड़ जिलाध्यक्ष किसान संगठन बैतूल, लखनलाल मालवीय जि.अ. सेन समाज बैतूल, करणसिंह नागपुरे युवा प्रदेश अध्यक्ष बी.एम.पी. संजय सोनी जिला उपाध्यक्ष राष्ट्रीय अति पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अजय पीटर जिला मसीह समाज बैतूल, विनोद पवांर जिला महासचिव राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग बैतूल, दीपक नामदेव जिला उपाध्यक्ष राष्ट्रीय अति. पिछडा, पुष्पा मर्सकोले प्रदेश अध्यक्ष बहुजन मुक्ति पार्टी (महिला प्रकोष्ठ) पॉस्टर डैनी पॉल जिलाअध्यक्ष सर्व ईसाई महासभा, अमिन उल्लाह खान जिला संयोजक राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा, नानक झरबड़े सामाजिक कार्यकर्ता बैतूल, मोहन उईके जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद, जनार्धन जे.डी. पाटिल जिला अध्यक्ष बहुजन मुक्ति पार्टी बैतूल, मनोज वानखेड़े कार्यकारी जिला अध्यक्ष बहुजन मुक्ति पार्टी बैतूल, बी.एल. मासोदकर प्रदेश उपाध्यक्ष बहुजन मुक्ति पार्टी प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।

— इन विषयों पर करेंगे संबोधित–

राष्ट्रीय संयोजक वामन मेश्राम जनसभा में विभिन्न जलन मुद्दों पर आम जनता को संबोधित करेंगे। आजादी के 75 वर्ष उपरांत भी 5 वी एवं 6 वी अनुसूची पर अमल नही किया जाना यह आदिवासियो के साथ भयंकर धोखाधड़ी है, नागरिकता संशोधन विधेयक, राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर एवं राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर भारत के मूलनिवासियों को गुलाम बनाने का एक षड़यत्र, ‘The Census Act’ 1948 के तहत 2011 के उपरान्त 2021 में जनगणना होनी थी लेकिन 2021 में कोरोना महामारी का बहाना और अब चुनाव का बहाना बताकर जनगणना को टालना, यह ओबीसी/एससी/एसटी एवं माइनॉरिटी के साथ ब्राहमणवादियों द्वारा योजना बद्ध तरीके से धोखेबाजी करना, आजादी के 75 वर्ष बाद भी किसानों को एमएसपी गॉरंटी कानून के माध्यम से सी-2 + 50% नही मिलना देश के किसानों को जबरन गरीब एवं कर्जदार बनाये रखने का सुनियोजित षड्यंत्र, शासक वर्ग द्वारा आजादी के 75 साल बाद भी बहुसंख्यक बहुजनों का भयंकर शोषण, महिलाओं, किसानों पर लगातार अमानवीय अत्याचार आदि विषयों को लेकर संबोधित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button