रविदास महाराज का 647वा प्रकाश उत्सव कल
अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन गुरु घर में करेगा कार्यक्रम का आयोजन

बैतूल। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज का 647वा प्रकाश उत्सव शनिवार 24 फरवरी को जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन के बैनर तले टिकारी स्थित गुरु घर प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। संगठन ने बताया कि सुबह 10 बजे निशान साहिब को चोला चढ़ाया जाएगा व अरदास की जाएगी। इसके बाद 11 बजे से कीर्तन दरबार, गुरु महाराज की वाणी कथा व विचार गोष्ठी पंडित ओंकार शास्त्री रविदासिया जी के मुखारविंद से एवं जन जागृति जत्था व ज्ञानी गुरदीप सिंह द्वारा शब्द कीर्तन किया जाएगा। दोपहर 1 बजे से गुरु का लंगर अटूट बरसेगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष उमेश बड़खाने ने जिले के समस्त भक्तों से कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया है।




