संत शिरोमणी गुरु रविदास महाराज का 649वां प्रकाश उत्सव आज
टिकारी के गुरूघर में होंगे विविध आयोजन

बैतूल। संत शिरोमणी गुरु रविदास महाराज जी का 649वां प्रकाश उत्सव आज 1 फरवरी, दिन रविवार को गुरुघर प्रांगण टिकारी में श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। सुबह 10 बजे निशान साहेब को चोला चढ़ाया जाएगा। कीर्तन दरबार तथा गुरु रविदास महाराज जी की वाणी पर आधारित कथा और विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी। श्री संत रविदास वेलफेयर सोसाइटी बैतूल एवं अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन भारत जिला बैतूल द्वारा श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की है।




