Betul news: महावीर इन्टरनेशनल ने जिला अस्पताल में किया बेबी किट्स का वितरण

Betul news: बैतूल। जिला अस्पताल में जन्में नवजात बच्चों को इन्फेक्शन से बचाने के लिए महावीर इन्टरनेशनल संकल्प द्वारा 55 बेबी किट्स का वितरण किया गया।कार्यक्रम के दौरान अस्पताल के डाक्टर, सुपरिंटेंडेंट और सिस्टर का भी विशेष सहयोग मिला।
उन्होंने महावीर इंटरेशनल के कार्यों की सराहना की। वीरा शर्मिला और पूनम ने सवा महीना जच्चा के पोषण के लिए आवश्यक भोजन के बारे में बताया। वीरा जूली और मीनाक्षी ने नवजात शिशु के हाइजीन और स्वास्थ्य के लिए जरूरी जानकारी माताओं को दी। वीरा पूनम और श्रुति ने स्तनपान के महत्व के बारे में समझाया।
वीरा सरला और राजुल ने महावीर इंटरनेशनल के इस प्रोजेक्ट के उद्देश्यों के बारे में जच्चा-बच्चा के परिजनों को समझाया। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा घोषित आंकड़ों से पता चलता है कि सरकार और विविध संस्थाओ द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम की वजहों से शिशु मृत्यु दर में गिरावट दर्ज की गई है। वार्षिक गिरावट दर 6.7 प्रतिशत है। यह आंकड़े, इस तरह के प्रोजेक्ट की उपयोगिता को साबित करते है।




