BIG ACCIDENT : बेटी को बाइक से लेकर जा रहे थे पिता, बाइक ने टक्कर मारी

रानीपुर के पास दो बाइक की आपस में हुई भिड़ंत

Today Betul News : बैतूल। अपनी बेटी को बाइक से लेकर बैतूल की ओर जा रहे पिता दूसरी बाइक की टक्कर में घायल हो गए। गंभीर चोट आने के कारण उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बैतूल जिले के अंतर्गत आने वाले रानीपुर के पास की है। जहां दो बाइक की आपस में अचानक ही जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्वनाथ राने उम्र 45 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 25 पाथाखेड़ा शुक्रवार दोपहर दो बजे के करीब अपनी बेटी के साथ बाइक से पाथाखेड़ा से बैतूल की तरफ आ रहे थे। रास्ते में रानीपुर के पास सामने से आ रही बाइक से अचानक ही जोरदार भिड़ंत हो गई इस दुर्घटना में विश्वनाथ राने गंभीर रूप से घायल हो गए जिनके पैर में गंभीर चोटे आई हैं।

घटना के बाद राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी तभी एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को गंभीर हालत में पहले घोड़ाडोंगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल बैतूल पर कर दिया गया है। फिलहाल घायल को जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है जहां पर डॉक्टरो द्वारा घायल का उपचार किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button