Rammu Patil became the Betul district president of ASP: भीमसेना के संघर्षशील रम्मू पाटिल बने एएसपी के बैतूल जिला अध्यक्ष

जेल की सलाखों तक का देखा संघर्ष, अब ASP की जिला कमान

बैतूल। जिले में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने सामाजिक संघर्ष और जनसेवा में अग्रणी रहे रम्मू पाटिल को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। रम्मू पाटिल लंबे समय से भीमसेना में सक्रिय रहते हुए वंचितों को न्याय दिलाने के लिए लगातार संघर्ष करते रहे हैं। उन्होंने कई बार भीमसेना के बैनर तले अन्याय के खिलाफ आंदोलन किए, जिनमें कई बार जेल भी जाना पड़ा। उनकी इस निस्वार्थ सामाजिक भावना, संघर्षशीलता और अन्याय के खिलाफ डटकर खड़े होने की काबिलियत को देखते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. चंद्रशेखर आजाद ने उन्हें बैतूल की जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति के बाद रम्मू पाटिल को क्षेत्रभर से शुभकामनाएं मिल रही हैं। बधाई देने वालों में पंकज अतुलकर, रवि सिंगारे, अलीम खान बैतूल, अंकित चौकीकर मुलताई, गौतम उम्नर, सोनू मासोदकर और वीरेंद्र कापसे शामिल हैं। सभी ने रम्मू पाटिल के संघर्षों को याद करते हुए विश्वास जताया कि वे पार्टी को जिले में मजबूत करेंगे और सामाजिक न्याय की लड़ाई को और धार देंगे। बैतूल जिला अध्यक्ष बनाए जाने के बाद रम्मू पाटिल ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने संकल्प लिया कि वे अपनी जिम्मेदारी का निष्ठा और समर्पण भाव से निर्वहन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button