Threat to journalist : बैतूल में अधिमान्य पत्रकार को स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थल पर सब इंस्पेक्टर ने दी शूट करने की धमकी

प्रभारी मंत्री, विधायक, कलेक्टर, एसपी की मौजूदगी में मीडिया को दिखाई दबंगई

Threat to journalist: बैतूल।ध्यप्रदेश के बैतूल जिले में जहां एक तरफ स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जा रहा था वहीं दूसरी तरफ अधिमान्य पत्रकार को पुलिस सब इंस्पेक्टर शूट करने की धमकी देकर वर्दी का रौब झाड़ रहे थे। प्रभारी मंत्री, विधायक, कलेक्टर, एसपी की मौजूदगी में मीडिया को दबंगई दिखाने की घटना से मीडियाकर्मियों में बेहद रोष व्याप्त हो गया है। 

पुलिस परेड मैदान मेंस्वतंत्रता दिवस समारोह में एक बार फिर पुलिस की दबंगई से सभी को शर्मशार होना पड़ा है। मामला सक्रिय और सांझवीर टाईम्स के स्थानीय उपसंपादक ज्ञानदेव लोखंडे से जुड़ा है। दरअसल वे सुबह 9 बजे पुलिस ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में शामिल होने के लिए पत्रकार दीर्घा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान समारोह स्थल के सामने सब इंस्पेक्टर बीपी सिंग बुंदेला ने पत्रकार को जाने से रोक दिया।

ज्ञानू ने स्वयं  को अधिमान्य पत्रकार बताया, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हुए तब ज्ञानू ने सब इंस्पेक्टर से अपना परिचय पत्र भी पूछा। जेब से निकालकर परिचय पत्र दिखाने के बाद भी वे ज्ञानू को पत्रकार नहीं माने। जब ज्ञानू ने दोबारा जाने का प्रयास किया तो उन्होंने अंदर प्रवेश करने पर गोली मारने की चेतावनी दी। इससे आहत पत्रकार ज्ञानू ने जिला जनसंपर्क अधिकारी मुकेश दुबे से उनकी बात कराई। दुबे ने भी सब इंस्पेक्टर को बताया कि पत्रकार ज्ञानू सक्रिय और अधिमान्य पत्रकार है, लेकिन इसके बाद भी वे नहीं माने और कहने लगे कि उनका कार्ड फर्जी है और कार्ड तो कोई भी बना लेता है।

पत्रकार ज्ञानू ने पत्रकार दीर्घा में मौजूद जनसंपर्क विभाग के एक कर्मचारी को भी मौके पर बुलाया तो सब इंस्पेक्टर उससे भी दबंगई करने से पीछे नहीं हटे और पत्रकार दीर्घा में जाने से रोक दिया। पत्रकार ज्ञानू के अंदर जाने पर उन्होंने दोबार जाने पर चेतावनी दी कि ज्यादा बहस करोगे तो गोली मार दूंगा।

इस घटना से आहत होकर प्रभारी मंत्री के परेड निरीक्षण के बाद कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी और एसपी निश्चल एन झारिया को दबंगई दिखाने वाले सब इंस्पेक्टर की करतूत से अवगत कराया गया।

पत्रकारों की नाराजगी के बाद कलेक्टर और एसपी ने आश्वत किया है कि संबंधित सब इंस्पेक्टर पर कार्रवाई की जाएगी। इधर जिला जनसंपर्क अधिकारी मुकेश दुबे ने भी बताया कि उनके पास पत्रकार ज्ञानू लोखंडे का फोन आया था।

सब इंस्पेक्टर बुंदेला से उन्होंने खुद ज्ञानू के पत्रकार होने और अंदर प्रवेश की बात कही। इसके बाद भी उन्होंने यदि इस तरह का रवैया अपनाया है तो वे खुद कलेक्टर साहब को इस संबंध में अवगत कराएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button