विमुक्त घुमंतू एवं अर्ध घुमंतू जनजाति महासंघ के जिला अध्यक्ष बने राजेश पाल।
प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिले में नई कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया शुरू। जिला, ब्लॉक और ग्रामीण स्तर पर जल्द होंगी संगठनात्मक नियुक्तियां।

बैतूल। विमुक्त घुमंतू एवं अर्ध घुमंतू जनजाति महासंघ ने वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेश पाल को जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। महासंघ द्वारा यह नियुक्ति संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और समाज सेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए की गई है।
यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान सिंह बघेल के निर्देशानुसार, प्रदेश अध्यक्ष केएस बागोरिया धनगर की सहमति और प्रदेश उपाध्यक्ष उदय पाल की अनुशंसा पर की गई। प्रदेश मीडिया प्रभारी पटेल धीरज पाल ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजेश पाल ने समाज को एकजुट कर संगठित रूप से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की जाएगी और जिला स्तर के साथ-साथ ब्लॉक तथा ग्रामीण स्तर पर भी पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी।
इस अवसर पर प्रदेश विधि सलाहकार एवं जिला प्रभारी दीपक पाल, विजय पाल, प्रशांत पाल, किशोर पाल, प्रकाश पाल, जगदीश पाल, राजेश पाल बा पाल, तुलसी पाल, अनिता पाल, सुनीता पाल, वैजयंती पाल, प्रमिला मोरे, लता पाल, सिया पाल, कविता पाल सहित अनेक लोगों ने बधाई दी। उल्लेखनीय है कि विमुक्त घुमंतू एवं अर्ध घुमंतू जनजाति महासंघ 52 जातियों के समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाला संगठन है।




