रक्त की जरूरत पर आमला से बैतूल पहुंचे राहत खान, गंभीर मरीज को तुरंत दिया ब्लड ।

बैतूल। जिला अस्पताल में भर्ती एक गंभीर मरीज को समय पर रक्त मिलने से उसकी जान बचाने में मदद मिली। मरीज सचिन की हालत अत्यंत नाजुक थी और उसे तत्काल ब्लड की जरूरत थी। इस दौरान अलीम खान ने आमला निवासी राहत खान को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही राहत खान बिना समय गंवाए आमला से बैतूल के लिए रवाना हो गए।

अस्पताल पहुंचकर उन्होंने तुरंत रक्तदान किया, जिससे मरीज को आवश्यक रक्त मिल सका। डॉक्टरों के अनुसार समय पर रक्त मिलना मरीज के लिए बेहद जरूरी था, जिससे उसकी स्थिति में राहत मिली। परिजनों ने भी राहत खान के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

अलीम खान ने बताया कि राहत खान का स्वभाव ही ऐसा है कि वे जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। उनका नाम ही नहीं, बल्कि काम भी राहत देने वाला है। वे पहले भी कई बार जरूरत पड़ने पर रक्तदान कर चुके हैं और लोगों की सहायता के लिए आगे आते रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button