प्रदेश भाजपा अध्यक्ष से मिले बैतूल जिले से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रों के प्रकाशक, सम्पादक।

 

बैतूल। बैतूल जिले से प्रकाशित होने वाले सभी साप्ताहिक /पाक्षिक/ मासिक समाचार पत्रो के प्रकाशको एवं संपादको का एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार 2 मार्च को जिले के वरिष्ठ पत्रकार शंकर पवार के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल से उनके निज निवास पर मिला। श्री खण्डेलवाल को लघु एवं मध्यम दर्जे के समाचार पत्रो के प्रकाशक एवं संपादको की ओर से ज्ञापन दिया गया। जिसमें प्रदेश की पूर्व शिवराज सरकार द्वारा भोपाल में बुलवाई गई पत्रकार महापंचायत में उनके द्वारा की गई घोषणा के अनुसार साप्ताहिक /पाक्षिक/ मासिक समाचार पत्रो को साल में कम से कम 6 अधिक से अधिक 8 विज्ञापन दिये जाए। राष्ट्रीय पर्वो को छोड़ कर विशेष रूप में प्रदर्शन विज्ञापन के रूप में मई दिवस, मध्यप्रदेश स्थापना दिवस, (बैतूल जिले के समाचार पत्रो को ताप्ती जयंती / ताप्ती महोत्सव ) को अतिरिक्त प्रदर्शन विज्ञापन के रूप में दिलवाए जाए। कुशल श्रमिको की श्रेणी में इन्हे भी श्रमजीवी पत्रकारो के रूप में मान्यता प्रदान कर साप्ताहिक /पाक्षिक/ मासिक समाचार पत्र के प्रकाशको एवं संपादको को भी शामिल किया जाए। साथ ही इनका भी श्रमजीवी पत्रकार के रूप में निर्धारण कर इन्हे भी मध्यप्रदेश में संबल योजना में शामिल करने के साथ – साथ श्रम कानून के तहत सुविधाए दिलवाने की मांग की।

श्री खण्डेलवाल ने भरोसा दिलाया कि उनकी जल्द आयुक्त जन सम्पर्क मनीष सिंह से चर्चा में इन बातों को रखा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button