News : इस कंपनी ने बनाया यह प्लान, किसानों की बड़ी इनकम, महिलाओं को पहुंचेगा फायदा

This company made this plan, big income of farmers, women will get benefit

वॉलमार्ट फाउंडेशन किसानों और महिलाओं की मदद करने के लिए आगे आया है। उसने किसानों की इनकम बढ़ाने और महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए अपनी नई पंचवर्षीय रणनीति के तहत दो अनुदानों का ऐलान किया है। वॉलमार्ट फाउंडेश के इस ऐलान से अगले पांच साल में कम से कम 50 प्रतिशत महिलाओं को फायदा होगा। इसके अलावा वॉलमार्ट के इस कदम से 10 लाख छोटे किसान भी लाभांवित होंगे।

वॉलमार्ट ने कहा है कि वह महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में छोटे किसानों की मदद करने के लिए टेक्नोसर्व को 30 लाख डॉलर का अनुदान देगा। इस अनुदान का मुख्य उदेश्य 24 एफपीओ और 30,000 किसानों तक पहुंचना है। खास बात यह है कि इससे 50% महिलाओं को भी फायदा मिलेगा। साथ ही फाउंडेशन ने कहा कि गैर-सरकारी संगठन ट्रिकल अप को वह 4.41 करोड़ रुपये से अधिक का एक और अनुदान देगा। इससे ओडिशा में 1,000 महिला किसानों को लाभ मिलेगा। उसने कहा कि यह राशि गैर-सरकारी संगठन ट्रिकल अप को इन छोटे महिला किसानों तक पहुंचाने के लिए दी जाएगी। इसके लिए उन्हें दो एफपीओ से जोड़ने को कहा जाएगा।

News source : tv9hindi.Com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button