Illegal Ganja : खेत में लगा रखे थे दो लाख के गांजा के पेड़, पुलिस ने किए जब्त

Betul Crime News : बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में अवैध रूप से गांजा की खेती करने का मामला सामने आया है।मोहदा थाना क्षेत्र के ग्राम फेफरढाना गांव में एक खेत में गांजा की खेती करने की सूचना मिली तो पुलिस ने कार्रवाई कर दो लाख रुपये से अधिक कीमत के 13 किलो से अधिक वजनी गांजा के पेड़ जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना मोहदा पुलिस को 16 जनवरी को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम काबरा के मिंजा धुर्वे और उसके लड़को के द्वारा अपने खेत में अवैध रूप से गांजा उगाकर बेचा जा रहा है, तत्काल सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी शाहपुर के मार्गदर्शन में टीम बनाकर कार्यवाही हेतु रवाना किया गया।

पुलिस टीम द्वारा ग्राम काबरा के फेफर ढाना में मिंजा धुर्वे के खेत पर पहुंचकर देखा तो मौके पर मिंजा धुर्वे का बेटा रमेश धुर्वे खेत पर मिला। साक्षियों के समक्ष विधिवत कार्यवाही शुरू की गई। खेत की तलाशी लेने पर खेत में कुल 81 नग गांजे के पौधे मिले जिन्हें विधिवत नापतौल कर जप्त किया गया। कुल गांजा 13 किलो 560 ग्राम कीमती करीबन 2,03,400 रुपये का पाया गया।

आरोपी रमेश पिता मिंजा धुर्वे उम्र 29 वर्ष निवासी काबरा से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया जिसे मौके से गिरफ्तार किया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में मुख्य भूमिका थाना प्रभारी नेपाल सिंह ठाकुर, सउनि मुजफ्फर हुसैन, प्रीतम सिंह राजपूत, प्रआर अहमद अली,आर शंभू चौरे, प्रवेश राजवंशी एवं चालक पवन की रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button