डॉ. क्षमा कावड़े को संगीत में पीएचडी अवॉर्ड 

"हृदयगत भाव और स्वर-साधना से बना संगीत : गानसरस्वती किशोरी आमोणकर" 

बैतूल। मुलताई निवासी डॉ. क्षमा कावड़े को नागपुर विद्यापीठ द्वारा संगीत विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने यह उपाधि अपने शोध कार्य भारतीय शास्त्रीय संगीत के संदर्भ में गानसरस्वती किशोरी आमोणकर जी का सांगीतिक योगदान : एक अध्ययन विषय पर प्राप्त की। यह शोध कार्य उन्होंने गुरु सूरमणी प्रोफेसर डॉ. साधना शिलेदार, सुप्रसिद्ध गायिका एवं संगीत विभाग प्रमुख, वसंतराव नाईक शासकीय कला एवं समाज विज्ञान संस्था नागपुर के मार्गदर्शन में पूर्ण किया। श्रीमती लता कावड़े एवं श्री किसनलाल कावड़े की पुत्री और श्रीमती दीक्षा प्रदीप साहू, शिक्षिका बैतूल एवं श्रीमती रक्षा रवि साहू, छिंदवाड़ा की बहन डॉ. क्षमा कावड़े वर्तमान में सीएचबी सहायक प्राध्यापक के रूप में संगीत विभाग, वसंतराव नाईक शासकीय कला एवं समाज विज्ञान संस्था नागपुर में कार्यरत हैं। उनकी इस उपलब्धि पर कावड़े एवं साहू परिवार तथा शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button