अजब–गजब: नाले में लाल रंग का पानी बहता देख आश्चर्यचकित हो रहे लोग

अजब–गजब: बैतूल। झमाझम वर्षा के दौरान नाले में लाल रंग का पानी बहने लगा तो लोग हैरत में पड़ गए। कुछ दी तक तो कुछ समझ ही नही आया लेकिन बहुत देर तक लाल रंग का पानी बहता देख अन्य लोगों को खबर दी गई। देखते ही देखते नाले के किनारे रंगीन पानी बहते देखने लोगों की भीड़ लग गई।

यह अजब गजब मामला मध्यप्रदेश के बैतूल जिले का है। बैतूल शहर के मध्य से गुजरने वाले हाथी नाले में मंगलवार को अचानक वर्षा के कारण बह रहे पानी का रंग लाल हो गया। गुरुद्वारा मार्ग पर स्थित दुकानों के दुकानदारों ने कुछ देर तक इंतजार किया लेकिन लगातार पानी लाल रंग का ही बहता रहा। लोग हैरान हो रहे हैं कि आखिर पानी में ऐसा क्या मिल गया है जिससे उसका रंग ही बदल गया है। लोगों ने नगर पालिका के अधिकारियों को इसकी जानकारी देकर जांच करने की मांग की है। पानी का सैंपल भी लिए जाने की बात कही जा रही है।
झमाझम वर्षा का दौर जारी
जिले में सोमवार शाम से शुरू हुई झमाझम वर्षा मंगलवार को भी जारी है। लगातार तेज वर्षा से नदी नालों में भरपूर पानी बह रहा है। बैतूल जिले में इस सीजन में अब तक 231.5 मिली वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
देखें कहां कितनी वर्षा हुई:





