शैक्षणिक भ्रमण में आयुर्वेद के व्यावहारिक ज्ञान से समृद्ध हुए छात्र-छात्राएं।

हरिद्वार में पतंजलि संस्थानों का किया विस्तृत अध्ययन। ओम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों का 10 दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण सफल।

बैतूल। ओम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, भारत भारती जामठी बैतूल के द्वितीय वर्ष सत्र 2023-2024 के छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय द्वारा 10 दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर भेजा गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने हरिद्वार स्थित पतंजलि आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज, पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन, पतंजलि आयुर्वेद अस्पताल तथा पतंजलि आपातकालीन चिकित्सा सेंटर का विस्तार से भ्रमण और अवलोकन किया।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति, शोध कार्यों एवं आपातकालीन सेवाओं की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा। हर्बल गार्डन में विभिन्न औषधीय पौधों की जानकारी देते हुए डॉ. अरुण कुशवाहा ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.डॉ. गिरिश के.जे. ने सभी छात्र-छात्राओं को सफलतापूर्वक 10 दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पूर्ण करने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए आवश्यक अनुमतियां महाविद्यालय के द्रव्यगुण विभाग के अध्यक्ष डॉ. रमाकांत मर्डे के सहयोग से प्राप्त की गईं।

भ्रमण की रूपरेखा अध्यक्ष गणेश मालवीय, कोषाध्यक्ष संतोष पाल एवं प्राचार्य डॉ. विजय माने के मार्गदर्शन में तैयार की गई। विद्यार्थियों के साथ महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. संदीप खाकरे और डॉ. अमित श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button