organizing committee: बौद्ध समाज समिति का गठन, रवि कुमार अध्यक्ष बने
पटेल वार्ड सदर में किया गया पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन

बैतूल। पटेल वार्ड सदर में बौद्ध समाज द्वारा पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। दीपांकर भंते द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ कर धम्म देशना दी गई। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया। सर्वसम्मति से पटेल वार्ड में बौद्ध समाज समिति की वार्ड इकाई का गठन किया गया।
पंजाबराव अतुलकर द्वारा वार्ड समिति अध्यक्ष के लिए रवि कुमार अतुलकर का नाम प्रस्तावित किया। समाजसेवी शेषराव नागले सहित सदस्यों ने श्री अतुलकर के नाम का समर्थन किया। समाज के लोगों ने नवनियुक्त अध्यक्ष को पुष्प हार पहनाकर स्वागत किया।
नई कार्यकारिणी में शेषराव नागले, सूरजलाल मंडलेकर, पंजाबराव अतुलकर, नत्थू प्रसाद चौकीकर को संरक्षक बनाया गया। वहीं रवि कुमार अतुलकर अध्यक्ष, शिवानंद पाटिल उपाध्यक्ष, अमरलाल चौकीकर उपाध्यक्ष, नीरज झोड़ सचिव, उमेश भूमरकर संयुक्त सचिव, पंजाबराव भालेकर कोषाध्यक्ष, वहीं सदस्यों में शेषराव वाईकर, संजय निरापुरे को शामिल किया गया।




