वर्दी का सपना देखने वाले बेटा-बेटियों को मुफ्त फिजिकल और कोचिंग प्रशिक्षण देगा आरडीए।

पूर्व सैनिक अशोक रघुवंशी के मार्गदर्शन में शुरू होगी चयन आधारित तैयारी योजना।

बैतूल। जिले के युवाओं को सेना, पुलिस और अन्य वर्दीधारी सेवाओं में चयनित कराने के उद्देश्य से रघुकुल डिफेंस अकादमी (आरडीए) बैतूल ने स्पेशल आरडीए 30 सिलेक्शन प्लान 2026 की घोषणा की है। इस विशेष योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेहनती और जुनूनी 30 बेटा-बेटियों को पूरी तरह नि:शुल्क फिजिकल और कोचिंग प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा।

अकादमी के संस्थापक एवं पूर्व सैनिक अशोक रघुवंशी ने बताया कि योजना का उद्देश्य ऐसे युवाओं को अवसर देना है, जिनमें देश सेवा का जज्बा तो है, लेकिन आर्थिक स्थिति उनके सपनों के बीच बाधा बन रही है। चयनित अभ्यर्थियों को एक्सपर्ट फिजिकल ट्रेनिंग, दैनिक वर्कआउट, अनुशासनात्मक दिनचर्या, अनुभवी शिक्षकों द्वारा लिखित परीक्षा की तैयारी, फिजिकल टेस्ट की विशेष तैयारी, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस योजना के लिए वही अभ्यर्थी पात्र होंगे जिन्होंने 12वीं कक्षा में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हों, आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से हों तथा अनुशासन और कठिन परिश्रम के लिए तैयार हों। अकादमी का कहना है कि यह पहल सिर्फ भीड़ जुटाने के लिए नहीं, बल्कि चयनित योद्धा तैयार करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

यह विशेष बैच 1 जून 2026 से प्रारंभ होगा, जिसमें अग्निवीर, मध्यप्रदेश पुलिस, एसएससी जीडी सहित अन्य सभी वर्दीधारी सेवाओं की तैयारी कराई जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी जेएच कॉलेज रोड, एक्सिस बैंक के सामने स्थित आरए स्पोर्ट्स, बैतूल पहुंचकर संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 8435458962 और 9797633077 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button