निःशुल्क वंधत्व निवारण व स्त्रीरोग जांच शिविर का आयोजन
विश्वकर्मा मंदिर, गुरुद्वारा रोड, गंज में 26 मई को होगा शिविर

बैतूल। विश्वकर्मा मंदिर, गुरुद्वारा रोड, बैतूल गंज बैतूल में 26 मई को निःशुल्क वंधत्व (बांझपन) निवारण व स्त्रीरोग जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। समाज समिति अध्यक्ष गणेश मालवी एवं कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष मालवी ने बताया कि इस शिविर में नागपुर से डॉ. प्रेरणा गुप्ता एमबीबीएस, एमडी, डीजीओ, एफएमएएस, एफआरएम, एडीवी. डिप्लोमा इन आर्ट (जर्मनी) (प्रसुती, स्त्रीरोग, टेस्ट ट्युब बेबी विशेषज्ञ व लेप्रोस्कोपिक सर्जन) उपस्थित रहकर निशुल्क जांच करेंगी और उचित सलाह देंगी। शिविर का लाभ पीड़ित निसंतान दंपती उठा सकते हैं। इस अवसर पर स्त्रीरोग समस्याओं के लिए भी मार्गदर्शन दिया जाएगा। अपॉइंटमेंट के लिए 7498237953 या 9579885237 पर कॉल या वॉट्सएप किया जा सकता है।
शिविर में उन दंपतियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है, जिन्हें एक साल से अधिक समय से प्रयत्न करने के बाद भी गर्भधारणा नहीं हो रही है, बार-बार गर्भपात हो रहा है, पूर्व में IUI या IVF में सफलता नहीं मिली है, सभी रिपोर्ट्स नॉर्मल हैं फिर भी प्रेग्नेंसी नहीं रुक रही है, शुक्राणू की कमतरता या निल शुक्राणू हैं, पी.सी.ओ.डी. या अनियमित माहवारी, गर्भनली बंद हो गई है या नसबंदी ऑपरेशन हो चुकी है, गर्भाशय के विकार आदि समस्याएं हैं। इन सभी समस्याओं की जांच सुबह 11 से 3 बजे तक की जाएगी। समाज समिति प्रमुख बलवीर मालवी ने सभी पीड़ितों से अपील की है कि वे इस निःशुल्क जांच शिविर में पधारकर इसका लाभ उठाएं।




