Bhoomipujan of new let bath: डॉ. जाकिर हुसैन वार्ड के स्कूल में नई लेट बाथ का भूमि पूजन

पार्षद नंदिनी तिवारी के प्रयासों से छात्राओं को मिलेगी राहत

बैतूल। डॉ. जाकिर हुसैन वार्ड के माध्यमिक शाला में नए साल की शुरुआत स्वच्छता की ओर कदम बढ़ाते हुए नई लेट बाथ निर्माण के भूमि पूजन के साथ हुई। इससे पहले विद्यालय में मौजूद लेट बाथ काफी पुरानी और जर्जर हो चुकी थी, जिससे साफ-सफाई की उचित व्यवस्था नहीं हो पा रही थी। खासतौर पर छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए डॉ. जाकिर हुसैन वार्ड की पार्षद नंदिनी तिवारी ने शाला में नई लेट बाथ निर्माण का बीड़ा उठाया। उनकी पहल से विद्यालय परिसर में विधिवत रूप से नई लेट बाथ के निर्माण के लिए भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर छात्राओं ने शपथ ली कि वे अपनी पाठशाला को हमेशा स्वच्छ और साफ-सुथरा रखेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ईशाक भाई, पार्षद अशोक नागले, राकेश माझी, माया पाल, नीतू, इंदु, रेखा, मीना जेधे, कीर्ति मिश्रा उपस्थित रहे। विद्यालय की प्रधान अध्यापक श्रीमती हेमलता मालवीय सहित अन्य शिक्षक, शिक्षिकाएं और छात्राएं भी इस अवसर पर मौजूद रहे।कार्यक्रम के समापन पर प्रधान अध्यापक हेमलता मालवीय ने पार्षद नंदिनी तिवारी और अन्य उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button