विवेकानंद वार्ड में 151 कुंडीय विश्व शांति वैदिक महायज्ञ का आयोजन।
विहंगम योग संत समाज के कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने दी आहुति ।

बैतूल। विवेकानंद वार्ड स्थित ग्रीन सिटी माचना घाट के मां माचना मंदिर में विहंगम योग संत समाज द्वारा 151 कुंडीय विश्व शांति वैदिक महायज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी माता-बहनें और श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान पुण्य संत प्रवर विज्ञानदेव महाराज के दर्शन लाभ प्राप्त किए गए और उनके मंत्रोच्चार के साथ हजारों श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति दी।
आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। आयोजनकर्ताओं के अनुसार ऐसे धार्मिक और योग आधारित कार्यक्रम समाज में मानव स्वभाव और मनोचेतना के स्तर पर सकारात्मक बदलाव लाने के साथ धर्म और योग के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं।
कार्यक्रम में मां माचना समिति के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजन के पश्चात सभी भक्तों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।




