शिव मंदिर प्रांगण के पेवर ब्लॉक निर्माण का हुआ भूमि पूजन, अब सार्वजनिक आयोजनों में नहीं होगी परेशानी

विधायक हेमंत खंडेलवाल के सहयोग से वार्ड में विकास कार्यों को मिली रफ्तार

आठनेर। नगर के वार्ड क्रमांक-14 चंद्रशेखर आजाद वार्ड स्थित छोटा बस स्टैंड के शिव मंदिर प्रांगण में पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर विधिवत शुभारंभ किया गया। वार्डवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए वार्ड पार्षद एवं नगर परिषद की राजस्व, सामान्य प्रशासन एवं वित्त विभाग की सभापति गायत्री कैलाश आजाद के प्रयासों से यह निर्माण कार्य स्वीकृत हुआ। इसके शुरू होने से मंदिर समिति, महिला भजन मंडली और वार्डवासियों में खुशी का माहौल है।

– धार्मिक आयोजनों में मिलेगी सुविधा

स्थानीय लोगों ने बताया कि शिव मंदिर प्रांगण में नियमित रूप से धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं, लेकिन परिसर कच्चा होने के कारण बरसात और अन्य मौसम में काफी असुविधा का सामना करना पड़ता था। पेवर ब्लॉक निर्माण से मंदिर परिसर की सुंदरता बढ़ने के साथ ही सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन में भी किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। वार्डवासियों ने इस कार्य के लिए पार्षद गायत्री कैलाश आजाद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सक्रियता और वार्ड के प्रति गंभीरता से वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हुआ है।

– विकास कार्यों को बताया प्राथमिकता

पार्षद श्रीमती गायत्री कैलाश आजाद ने कहा कि वार्ड की प्रत्येक समस्या के समाधान के लिए वे हमेशा प्रयासरत रहेंगी। उन्होंने बताया कि बैतूल विधानसभा के विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के सहयोग से वार्ड में अनेक निर्माण कार्य स्वीकृत हुए हैं, जिनमें अधिकांश कार्य पूर्णता की ओर हैं। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों के साथ-साथ मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं तथा भविष्य में भी विकास कार्यों की यह गति जारी रहेगी।

– जनप्रतिनिधियों और वार्डवासियों की रही मौजूदगी

भूमि पूजन कार्यक्रम में वार्ड पार्षद श्रीमती गायत्री कैलाश आजाद, विधायक प्रतिनिधि मनोज जगताप, नगर परिषद उपाध्यक्ष विनय रामदयाल जितपुरे, लोक निर्माण सभापति अजय पोटफोड़े, सभापति उमेश बारस्कर, भाजपा नेता प्रवीण चढ़ोकार, शिवपाल जितपुरे, सुरेश भरतपुरे, महिला मंडल से सीता भरतपुरे, चंदा जितपुरे, श्रुति भरतपुरे, अनीता जितपुरे, सुमन जितपुरे, लीला आजाद, कमला जितपुरे सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने वार्ड में विकास कार्यों की निरंतरता बनाए रखने का संकल्प भी व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button