पूर्व विधायक विनोद डागा की जयंती पर आमला अस्पताल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सेवा कार्य।

मरीजों के बीच बांटे फल, प्रवक्ता विजय पारधी ने याद किए स्व.डागा के जनसेवा के कार्य। संगठन के प्रति समर्पण को बताया प्रेरणादायी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि।

बैतूल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष और पूर्व विधायक स्व. विनोद डागा की 77वीं जयंती पर मंगलवार को आमला सिविल अस्पताल में फल वितरण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का आयोजन युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस प्रवक्ता विजय पारधी और उनकी टीम द्वारा किया गया। इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरित कर स्व. डागा के जनसेवा भाव को स्मरण किया गया।

इस अवसर पर विजय पारधी ने कहा कि स्व. विनोद डागा का जनसेवा, संगठन के प्रति समर्पण और सामाजिक सरोकारों के लिए दिया गया योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि डागा ने अपने राजनीतिक जीवन में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के साथ आमजन के हितों को प्राथमिकता दी और समाज के हर वर्ग के लिए कार्य किया। उनका सहज और मिलनसार व्यक्तित्व सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कहा कि स्व. डागा की कार्यशैली और जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता आज भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को समाजसेवा के लिए प्रेरित करती है। जयंती के अवसर पर फल वितरण कर कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व. विनोद डागा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया। इस दौरान रमेश प्रजापति, नितिन सातनकार, शेख मुनीर, इशाक शाह, जयपाल यादव, सुरेंद्र बेडरे, कपिल चौरिया, हफिज खान, अविनाश अतुलकर, अनिल चौकीकर, जियालाल यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button