Betul news: बोडखी माता मंदिर से छावल तक निकाली जाएगी विशाल चुनरी यात्रा

सूर्यवंशी ढोलेवार कुनबी समाज युवा संगठन की बैठक में लिया निर्णय 

बैतूल। सूर्यवंशी ढोलेवार कुनबी समाज युवा संगठन की बैठक बुधवार को आमला बोडखी में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि इस वर्ष नवरात्रि की तृतीया पर बोडखी माता मंदिर से छावल तक विशाल चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। यह चुनरी यात्रा बोडखी माता मंदिर से आमला, माता मंदिर, पुराने थाने के पास बजरंग मंदिर, खानापुर माता मंदिर, कनौजिया बजरंग मंदिर, देवगांव मंदिर होते हुए छावल स्थित माता मंदिर पहुंचेगी। चुनरी यात्रा में बड़ी संख्या में समाज की माता बहने सम्मिलित होगी। बैठक को संबोधित करते हुए युवा संगठन जिला अध्यक्ष अजय गंगारे ने बताया सूर्यवंशी ढोलेवार कुनबी समाज युवा संगठन के तत्वाधान में इस वर्ष से इस आयोजन की शुरुआत की गई है। संभवत आने वाले वर्षों में भी लगातार चुनरी पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। बैठक में जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सरले, महासचिव यशवंत हुडे, जिला कोषाध्यक्ष महेश पारधे, जिला सचिव कृष्णा रावत, जिला महामंत्री बंटी पारधे, आयुष गंगारे, सदस्य भवानी सरले, नीरज सरले, लोकेश रावत, ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन पुंडे, प्रीतेश गंगारे, कपिल गंगारे, भवानी रावत, कृष्णा रावत, विनय गंगारे, विजय पुंडे, श्याम पारधे, संतोष, नकुल भूसारे, कमलेश नारे, प्रदीप कोकाटे, सतीश पुंडे, रमेश गंगारे, सरपंच शिवपाल गंगारे, निलेश कापसे, संदीप पुंडे, नरेंद्र आसोले, ओमप्रकाश सरले, कपिल गंगारे, अर्जुन पुंडे, महेश पारधे, संजय कापसे, प्रीतेश गंगारे, हरिराम रावत अध्यक्ष बोडखी उपस्थिति रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button