Big accident: बाइक दुर्घटना में पति पत्नी और दो बच्चे घायल

Betul News: बैतूल। बाइक से अनियंत्रित होकर गिरने से पति-पत्नी और दो बच्चे घायल हो गए। घटना बैतूल जिले के अंतर्गत आने वाले बोडी और बैतूल के बीच की है । बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में बाइक अचानक अनियंत्रित होकर गिर गई जिसमें दो बच्चे और पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें फिलहाल जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवरतन सेलुकर उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम बोडी थाना गंज गुरुवार सुबह 10 से 11 के आसपास अपने दो बच्चों को इलाज के लिए बाइक की सहायता से जिला अस्पताल लेकर आ रहे थे तभी रास्ते में बाइक अचानक अनियंत्रित होकर गिर गई जिसमें दो बच्चे और पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों ने इसकी सूचना तत्काल 108 एंबुलेंस को दी तभी मौके पर एंबुलेंस पहुंची और चारों घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया है। फिलहाल सभी घायलों को जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है जहां पर डॉक्टर द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा है ।
वहीं बाइक चालक शिव रतन ने जानकारी देते हुए बताया है कि उसके दो बच्चों की तबीयत खराब थी जिन्हें जिला अस्पताल इलाज के लिए लेकर जा रहा था तभी रास्ते में यह हादसा हो गया बाइक कैसे गिरी है यह घायल को भी याद नहीं है।




