रामपुर भतोडी में अवैध जंगल कटाई का आरोप, ग्रामीणों ने वन मंडल अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

रामपुर भतोडी में अवैध जंगल कटाई का आरोप, ग्रामीणों ने वन मंडल अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
वन कॉरपोरेशन पर मिलीभगत का आरोप, जांच नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी
चिखली रैयत समिति के जंगल की कटाई का मामला, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग
बैतूल। रामपुर भतोडी क्षेत्र में बिना अनुमति जंगल कटाई का मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष हेमंत वागद्रे, पूर्व जिला अध्यक्ष आदिवासी प्रकोष्ठ डॉ. रमेश काकोड़िया एवं राजेश बाबा साहू के नेतृत्व में ग्रामीणों ने वन मंडल अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपते हुए वन कॉरपोरेशन और वन सुरक्षा समिति पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि वन कॉरपोरेशन द्वारा समिति अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, समिति सदस्यों एवं ग्रामवासियों की अनुमति के बिना जंगल की कटाई की जा रही है, जो नियमों के विरुद्ध है। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग और कॉरपोरेशन के अधिकारी आपस में मिले हुए हैं और समिति को सूचना दिए बिना चिखली रैयत समिति के जंगलों की कटाई कर लकड़ी बाहर ले जाई जा रही है।
ग्रामीणों ने यह भी बताया कि पहले स्पष्ट रूप से कहा गया था कि समिति को जानकारी देने के बाद ही कटाई कार्य शुरू किया जाए, लेकिन इस निर्देश की अनदेखी की जा रही है, जिससे क्षेत्र में रोष की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों ने जंगल कटाई की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
ज्ञापन देने वालों में रामकिशोर उइके, सविता यादव, जीवन यादव, दिनेश उइके, बुधराम उइके, सुभाष यादव, शिवराम मर्सकोले, नाथूराम सरियाम, शुभकरण यादव, मंसूलाल सरियाम, बस्तीराम यादव, फूलचंद यादव, प्रभु दयाल, मानसिंह, अशोक, संतोष यादव, विश्राम भलावी, कैलाश उइके, संतोष मर्सकोले, सुरेश पटेल, बारीक, मोहन, पप्पू यादव, राम अवतार, नेकराम, सुरेश यादव, कमल भलावी, ओझा उइके, इंदल यादव, रामपाल, कमलेश, ईश्वर दास एवं रामकरण यादव शामिल रहे।




