New Bike: खण्डेलवाल हीरो ने लांच किया हाईटेक 110 सीसी स्कूटर जू़म

बैतूल। मोटरसाईकिल और स्कूटर बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कम्पनी हीरो मोटो कॉर्प के डीलर खण्डेलवाल हीरो बैतूल में आज नया 110 सीसी स्कूटर जूम लांच किया गया ।
इस कार्यक्रम में भोपाल एरिया आफिस से सेल्स टीएम करण सिंग राजपुरोहित, सेन्टल बैंक के ब्रांच मैनेजर दीपक पेठरी एवं हिवरखेड़ के सरपंच विश्वनाथ धोटे प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।
यह भी पढ़ें: Samman : ताप्ती जल से पखारे माता-पिता के पैर, आरती उतारकर गमछे-माला से किया सम्मान
सेल्स टीएम करण सिंग ने बताया कि इस स्कूटर में बहुत से लेटेस्ट फीचर्स हैं जैसे इसमें सुरक्षा के लिए Hero Coenering Bending Light दिया गया है। यह इस सेगमेंट की फास्टेस्ट स्कूटर हैं जो कि 0.60 किमी की स्पीड 9.35 सेकंड में बना लेती हैं, इसमें स्थिरता के लिए बड़ा एवं चौड़ा टायर दिया हुुआ है, ज्यादा रोशनी के लिए LED projector Headlamp दिया गया है, अधिक सुविधा के लिए Digital Meter Bluetooth Connectivity के साथ दिया हैं जिसमें आप अपने मोबाइल को कनेक्ट कर कॉल और मैसेज अलर्ट देख सकते है, और अधिक आकर्षकता के लिए फ्यूचरिस्टिक एवं एयरोडायनामिक लुक दिया गया है, और इसके Diamond Cut Alloy Wheel स्कूटर को और अधिक सुन्दर बनाते है ।
यह भी पढ़ें: Death In accident: कार ने बाइक को टक्कर मारी, पिता की मौत, मां-बेटा घायल
इस कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित अतिथियाें और ग्राहको द्वारा नये स्कूटर की टेस्ट राइड ली गई, और इसे काफी पसंद की गई, एवं साथ ही इस कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि विश्वनाथ धोटे द्वारा पहली जूम क्रय की गई ।



