Car Hit : कार ने मारी टक्कर , तीन घायल, बाइक में लगी आग

Car Hit : मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में छिंदवाड़ा मार्ग पर  दैयत बाबा मंदिर के आगे कार ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी जिससे बाइक मौके पर ही जलकर खाक हो गई। बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर तत्काल संजीवनी 108 ने मौके पर पहुंचकर तीनों घायलों को सरकारी अस्पताल मुलताई लाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहित 25 वर्ष, मंतू रामजी 40 वर्ष तथा संजय धुर्वे 24 वर्ष भुरकी पाढर से छिंदवाड़ा किसी काम से एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान मुलताई के पास सामने से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सामने से क्षतिग्रस्त हो गई वहीं बाइक में आग लग गई जिससे कुछ ही देर में बाइक जलकर खाक हो गई।

 मौके पर पहुंची संजीवनी ने तीनों घायलों को अस्पताल लाया गया जहां घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सक के अनुसार मोहित एवं मंतू की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हे जिला अस्पताल रेफर किया गया। इधर दुर्घटना स्थल पर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि छिंदवाड़ा मार्ग पर जगह जगह गड्ढे हो गए हैं जिन्हें बचाने के चक्कर में लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं।

बाईक गिरते ही लगी आग:

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की टक्कर से जैसे ही बाइक गिरी उसमें आग लग गई तथा देखते ही देखते पूरी बाइक जलकर खाक हो गई। आसपास के लोगों ने बताया कि दुर्घटना में कार भी सामने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इधर मार्ग से गुजर रहे लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को फोन किया जिससे संजीवन 108 ने मौके पर पहुंचकर तीनों घायलों को अस्पताल लाया।

मार्ग में हुए बड़े बड़े गड्ढे:

बताया जा रहा है कि मुलताई से छिंदवाड़ा मार्ग का कुछ दिन पहले ही नवीनकरण हुआ है लेकिन कुछ ही समय बाद मार्ग में गड्ढे होने लगे। मुलताई से लेकर खैरवानी तक मार्ग में बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं जिससे बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो रही है वहीं गड्डे बचाने के लिए कई बार चार पहिया वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। तेज रफ्तार से आने जाने वाले वाहनों के सामने अचानक बड़े गड्ढे आने से वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं जिससे छिंदवाड़ा मार्ग पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button