कन्यादान महोत्सव में आयुष विभाग ने दी स्वास्थ्य सेवा।
151 लोगो ने लिया स्वास्थ्य लाभ।

बैतूल। क्षत्रिय लोणारी कुंबी समाज सेवा संगठन बैतूल द्वारा आयोजित कन्यादान महोत्सव में आयुष विभाग द्वारा आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 151 लाभार्थियों ने आयुष चिकित्सा पद्धति का लाभ लिया।
बैतूल कोठी बाजार स्थित लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में 13 मई को मुख्य अतिथि बैतूल विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, सांसद डीडी उइके, आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे, मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख पूर्व विधायक निलय डागा की उपस्थिति में हिन्दू विवाह परंपरा से आयोजित कन्यादान महोत्सव संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला आयुष अधिकारी डॉ योगेश चौकीकर के मार्गदर्शन में आयुष पद्धति के प्रचार प्रसार एवं जन जन तक निरापद चिकित्सा अपनाने हेतु आयुष शिविर आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति दवाओं के साथ जीवनशैली, आहार, ध्यान और योग जैसी आदतों पर भी ज़ोर देती है। इससे शरीर और मन का संतुलन बना रहता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, और व्यक्ति लंबे समय तक स्वस्थ रहता है। इस शिविर में नोडल अधिकारी डॉ. ज्ञानेश्वर झरबडे, डॉ शिल्पा, डॉ प्रियंका, डॉ पुनीत, अभिषेक कोसे, आशा मालवीय, अर्चना कनाठे एवं वंदना पंडाग्रे ने सेवा दी।




