माझी समाज मनाएगा केवट जयंती ।
निषादराज मंगल भवन में 15 मई को जुटेंगे जिलेभर के समाज बंधु।

बैतूल। माझी समाज द्वारा 15 मई शुक्रवार को भगवान केवट महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन बैतूल स्थित निषादराज मंगल भवन में सुबह 11 बजे से किया जाएगा। श्री निषादराज सेवा समिति के अध्यक्ष राजेश मनसोरिया ने बताया कि समारोह में जिलेभर के समाज बंधु शामिल होंगे। कार्यक्रम में भगवान श्रीराम, सीतामाता एवं लक्ष्मण जी को गंगा पार कराने वाले मांझी समाज के पूर्वज केवट महाराज का पूजन-अर्चन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पूजन के पश्चात मत्स्योद्योग समितियों एवं समाज सेवा में अग्रणी लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मांझी समाज संगठन बैतूल के जिलाध्यक्ष किशनलाल शेन्द्रे सहित हीरालाल नानकर, मोहन मोरे, मोहन नानकर, बावा खड़िया, देवराज अमझरे, नान्हू अमझरे, गणेश ढोमने, गुड्डू कहार, लवकेश मोरसे, नारायण पारिशे, रामा पारिशे, श्यामू ढोमने और श्यामराव कुरवाड़े सहित समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य लगातार संपर्क कर रहे हैं। समाज के सभी बंधुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है।




