शोभायात्रा के साथ 25 मई से शुरू होगा संगीतमय श्रीमद्भागवत गीता ज्ञान यज्ञ।

विश्वकर्मा मंदिर से निकलेगी शोभायात्रा, 3 बजे से होगा कथा वाचन। विश्वकर्मा समाज समिति ने की धर्मप्रेमियों से कथा श्रवण की अपील।

बैतूल। गंज स्थित विश्वकर्मा मंदिर में आज सोमवार से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत गीता ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ भव्य शोभायात्रा के साथ होगा। धार्मिक आयोजन को लेकर समाजजनों और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह का वातावरण बना हुआ है। आयोजन समिति द्वारा शोभायात्रा एवं कथा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और गर्मी से बचाव के विशेष इंतजाम भी किए गए हैं।

विश्वकर्मा समाज समिति जिला बैतूल द्वारा आयोजित इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत सुबह 10 बजे विश्वकर्मा मंदिर से भव्य शोभायात्रा के साथ होगी। शोभायात्रा हाउसिंग बोर्ड, गुप्ता मॉल, टांगा स्टैंड, शनि मंदिर, कांती शिवा चौक, माता मंदिर और मेकेनिक चौक होते हुए पुनः विश्वकर्मा मंदिर पहुंचेगी।

आयोजन के अंतर्गत प्रतिदिन 3 बजे से शाम 6 बजे तक आचार्य पंडित भागवताचार्य डॉ. पुष्कर परसाई के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत गीता कथा का रसपान कराया जाएगा।

विश्वकर्मा समाज समिति ने समस्त धर्मप्रेमियों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शोभायात्रा में शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाएं तथा प्रतिदिन कथा श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त करें। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए गर्मी से राहत की समुचित व्यवस्थाएं भी की गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button