संगीत प्रेमी सुरों की मल्लिका आशा भोसले को देंगे स्वरांजलि।

बैतूल। सुरों की मल्लिका आशा भोसले को स्वरांजलि देने के लिए शहर में एक संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सहयोग संगीत फाउंडेशन के तत्वावधान में यह कार्यक्रम 15 अप्रैल, बुधवार को शाम 6 बजे स्थानीय आभाश्री होटल में आयोजित होगा।
कार्यक्रम में शहर के कलाकार आशा भोसले के लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर उन्हें संगीतात्मक श्रद्धांजलि देंगे। आयोजन को लेकर फाउंडेशन के अध्यक्ष विजय के वर्मा, सचिव अक्षय गोठी, प्रचार सचिव नवल सिंह ठाकुर, वंदना झरबड़े एवं जीत चौकीकर ने जानकारी दी।
आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से महान गायिका के योगदान को याद किया जाएगा और संगीत प्रेमियों को एक मंच पर जोड़ा जाएगा। उन्होंने शहर के सभी संगीत प्रेमी साथियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर स्वरांजलि अर्पित करने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।




