नगर पालिका ने गंज मंडी में चलाया विशेष सफाई अभियान,।
नपा अध्यक्ष सहित पार्षदों और नगर पालिका अधिकारी, कर्मचारियों ने की सफाई हर शनिवार वार्ड और सार्वजनिक स्थलों पर चलेगा सफाई अभियान।

बैतूल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर शनिवार को स्वच्छता का त्योहार अभियान के तहत नगरपालिका परिषद बैतूल ने गंज मंडी क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया। शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र में चले इस अभियान में जनप्रतिनिधियों के साथ नगरपालिका का पूरा अमला सफाई कार्य में जुटा रहा और श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।
अभियान में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वतीबाई बारस्कर, उपाध्यक्ष महेश राठौर, कैलाश धोटे, पिंटू परिहार, पार्षदगण, नगरपालिका अधिकारी नवनीत पांडेय सहित कर्मचारीगण मौजूद रहे। सभी ने मिलकर गंज मंडी क्षेत्र में कचरा साफ किया, नालियों की सफाई करवाई और आसपास के सार्वजनिक स्थलों को व्यवस्थित किया। अभियान का फोकस मुख्य बाजार क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करना रहा।
नगरपालिका परिषद ने स्पष्ट किया कि शनिवार स्वच्छता का त्योहार अभियान को नियमित रूप से प्रत्येक शनिवार संचालित किया जाएगा। इसके तहत शहर के प्रत्येक वार्ड और सभी सार्वजनिक स्थलों को कवर किया जाएगा, ताकि सफाई व्यवस्था सतत बनी रहे और गंदगी की समस्या पर स्थायी नियंत्रण किया जा सके।
– हर वार्ड में पहुंचेगा अभियान
नगरपालिका ने योजना के तहत शहर के सभी वार्डों को शामिल करते हुए क्रमवार सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया है, जिससे हर क्षेत्र में नियमित सफाई सुनिश्चित हो सके।
– जनभागीदारी से बनेगा जनआंदोलन
मुख्य नगर पालिका अधिकारी नवनीत पांडेय ने नागरिकों से अपील की है कि वे अभियान में सहयोग करें और स्वच्छता बनाए रखने में भागीदारी निभाएं, ताकि इसे जनआंदोलन का रूप दिया जा सके।




