नगरपालिका की स्वच्छता टीम रोज कर रही जल स्रोतों की सफाई।

दामा दैय्यत और करबला घाट पर विशेष सफाई अभियान संचालित। अभियान के साथ नागरिकों को जल संरक्षण का दिया जा रहा संदेश।

बैतूल। नगरपालिका बैतूल द्वारा मुख्यमंत्री के निर्देश पर संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत शहर में जल स्रोतों की सफाई और संरक्षण का कार्य लगातार जारी है। यह अभियान विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है, जिसमें स्वच्छता टीम प्रतिदिन नगर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर जलाशयों और जल स्रोतों के आसपास सफाई कर रही है।

इसी क्रम में जयप्रकाश वार्ड स्थित दामा दैय्यत घाट और करबला घाट पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। यहां स्वच्छता टीम ने घाट परिसर में जमा गंदगी को हटाकर साफ-सफाई सुनिश्चित की। साथ ही आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गईं।

अभियान के दौरान आम नागरिकों को जल का महत्व समझाते हुए जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। लोगों को बताया जा रहा है कि जल स्रोतों को स्वच्छ बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है और इसके लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।

नगरपालिका के सीएमओ नवनीत पाण्डेय ने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर के सभी जल स्रोतों की साफ-सफाई सुनिश्चित करना और जल संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने नगरवासियों से अपील की है कि वे अपने आसपास के जल स्रोतों को स्वच्छ रखें और इस अभियान में सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button