संगीत संध्या में मुंबई के किशोर पाराशर देंगे विशेष प्रस्तुति

21 फरवरी को बैतूल में सजेगी आवाज के सितारे की महफिल

बैतूल। शब्द संस्था बैतूल का बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम आवाज के सितारे 21 फरवरी की रात्रि 8 बजे से जयवंती हॉक्सर शासकीय महाविद्यालय बैतूल के मुक्त आकाश मंच पर आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन पूर्व सांसद अधिवक्ता स्व. विजय खंडेलवाल की स्मृति में प्रतिवर्ष किया जाता है।

कार्यक्रम संयोजक प्रमोद अग्रवाल ने बताया कि यह कार्यक्रम पूर्णत: निशुल्क है। पुराने गीतों के शौकीन और संगीत रसिक श्रोताओं के लिए यह शब्द संस्था की ओर से विशेष सौगात है। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए समुचित व्यवस्था भी की गई है।

– देश के विख्यात कलाकारों की प्रस्तुति

संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारी देवेंद्र पाटिल और संदीप कौशिक ने बताया कि कार्यक्रम में किशोर कुमार, मोहम्मद रफी, लता मंगेशकर, मुकेश, आशा भोंसले और मन्नाडे सहित अन्य प्रसिद्ध पार्श्व गायकों के चुनिंदा और चर्चित गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी।

मुंबई के प्रसिद्ध कलाकार किशोर पाराशर मंच से किशोर कुमार के सुपरहिट गीतों की प्रस्तुति देंगे। किशोर पाराशर विदेशों में भी अपनी प्रभावी प्रस्तुतियां दे चुके हैं। इनके अतिरिक्त अभिजीत सिंह इंदौर, आर्य पुरोहित भोपाल और परिधि बघेल पुणे अपनी मधुर आवाज से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगी।

– स्थानीय कलाकार भी बिखेरेंगे सुरों का जादू

कार्यक्रम में इन अतिथि कलाकारों के साथ बैतूल के नामचिन कलाकार भी पुराने सुमधुर गीतों की प्रस्तुति देंगे। आयोजन को जिले के संगीत रसिक श्रोताओं को समर्पित किया जा रहा है। शब्द संस्था के संस्थापक एवं उद्घोषक अजय दुबे सहित संस्था के सभी सदस्यों ने जिले के संगीत प्रेमियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है। आयोजन को दिलकश नगमों की विशेष प्रस्तुति के रूप में तैयार किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button