Betul news: सीएम हेल्पलाइन रैंकिंग में बैतूल का गिरता स्तर, दो प्रमुख विभाग हुए सी ग्रेड में शामिल

Betul news: बैतूल। बैतूल जिला मई माह में सीएम हेल्पलाइन रैंकिंग में प्रदेश में 5वें स्थान पर था, जून माह में 6वें पायदान पर आ गया है। इस गिरावट का मुख्य कारण स्वास्थ्य और राजस्व विभागों का खराब प्रदर्शन रहा है, जो सी ग्रेड में शामिल हो गए हैं। सीएम हेल्पलाइन की रैंकिंग सिस्टम में विभागवार वेटेज के आधार पर रैंक तय की जाती है। जिले के प्रदर्शन को भी इसी आधार पर आंका जाता है।
विभागवार रैंकिंग और उनका प्रदर्शन-मई माह की रैंकिंग के अनुसार:
– राजस्व विभाग: 69% वेटेज के साथ 23वें स्थान पर, सी ग्रेड में शामिल।
– स्वास्थ्य विभाग: 66% वेटेज के साथ 25वें पायदान पर, सबसे खराब प्रदर्शन।
– बिजली विभाग: 91% वेटेज के साथ 4वें स्थान पर, सबसे अच्छा प्रदर्शन।
– जिला पंचायत: 83% वेटेज के साथ प्रदेश में 14वें स्थान पर, ए ग्रेड में शामिल।
– पुलिस विभाग: 82% वेटेज के साथ प्रदेश में 15वें स्थान पर, अपने ग्रुप में रैंकिंग बेहतर।
– पीएचई विभाग: 79% वेटेज के साथ 18वें स्थान पर, संतोषजनक नहीं।
वेटेज सिस्टम की कमियां
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में यह देखा गया है कि समस्या का निदान कम होता है। विभागों के अधिकारी और कर्मचारी फोन कर शिकायत बंद करवाने का प्रयास करते हैं। वेटेज वाला सिस्टम रैंकिंग का सही तरीका नहीं माना जाता। सीएम हेल्पलाइन की रैंकिंग प्रणाली में सुधार की आवश्यकता है ताकि सही तरीके से शिकायतों का निराकरण हो सके।




