कामरेड अनुराग तिवारी की स्मृति में एमआर यूनियन ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

51 यूनिट रक्तदान कर दी श्रद्धांजलि


बैतूल। एमपीएमएसआरयू बैतूल इकाई के एमआर यूनियन ने कामरेड अनुराग तिवारी की स्मृति में 4 सितंबर को जिला चिकित्सालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर यूनियन के जिला उपाध्यक्ष कॉमरेड राजेंद्र सिंह राठौड़ और जिला सचिव कॉमरेड पंकज साहू ने बताया कि एमआर साथियों, उनके परिवार के सदस्यों और मित्रों ने मिलकर 51 यूनिट रक्तदान किया, जिससे जरूरतमंदों को मदद मिल सके और स्व. कॉमरेड अनुराग तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह शिविर लगातार 8वें वर्ष आयोजित किया गया, जो स्व. अनुराग तिवारी की याद में एक महत्वपूर्ण आयोजन बन चुका है। एमआर यूनियन के साथियों ने रक्तदान के माध्यम से उनके योगदान और समाजसेवा की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस शिविर में एमआर यूनियन के कई प्रमुख सदस्य और उनके परिवारजन उपस्थित रहे, जिन्होंने रक्तदान के साथ इस नेक पहल में हिस्सा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button