MP Election: कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची जारी, ब्रह्मा भलावी की टिकट काटी, आमला होल्ड हुई

MP Election News:  बैतूल। विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 144 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी तय किए गए हैं।
कांग्रेस ने बैतूल जिले की घोड़ाडोंगरी विधानसभा सीट से विधायक ब्रम्हा भलावी की टिकट काट दी है और यहां पर युवा चेहरे के रूप में जनपद अध्यक्ष राहुल उईके को मैदान में उतार दिया है।
बैतूल जिले की तीन सीटों पर वर्तमान विधायकों को ही टिकट देकर पार्टी ने दोबारा भरोसा किया है। बैतूल सीट से वर्तमान विधायक निलय डागा, मुलताई सीट से वर्तमान विधायक सुखदेव पांसे, भैंसदेही सीट से धरमू सिंह सिरसाम को दोबारा टिकट दिया गया है।
जिले की आमला सीट पर प्रत्याशी अभी घोषित नही किया गया है। यहां से डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे चुनाव लडने के लिए इच्छुक हैं और उनका इस्तीफा स्वीकार होने के इंतजार में कांग्रेस ने आमला को होल्ड पर डाल दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button