Big Accident: सीएम के कार्यक्रम में जा रहा वाहन पलटने से महिलाएं घायल, भीमपुर अस्पताल में किया भर्ती

Big Accident: बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में सोमवार को मुख्यमंत्री डा मोहन यादव रक्षाबंधन और श्रावण उत्सव कार्यक्रम में शामिल होने भैंसदेही आ रहे हैं।

इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भीमपुर विकासखंड के मोहदा क्षेत्र से आशा कार्यकर्ताओं और महिलाओं को जीप से ले जाया जा रहा था।
देखें वीडियो…
ग्राम नान्दा और पाट के बीच अचानक तेज रफ्तार जीप मोड़ पर पलट गई। जीप पलट जाने से उसमें सवार महिलाओं को गंभीर चोट आई।

सभी को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया। इसके बाद उपचार के लिए 11 महिलाओं को भीमपुर के अस्पताल पहुंचाया गया है। भीमपुर जनपद सीईओ ने बताया कि सभी की हालत ठीक है। किसी को भी गंभीर चोट नही आई है।




