Mahapuja of Korku community: कोरकू समाज की महापूजा में मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के विधायक होंगे शामिल

बैतूल। आगामी 16 फरवरी को कोरकू समाज की महापूजा कार्यक्रम में विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके समेत मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के अन्य विधायक भी शामिल होंगे। रविवार 5 जनवरी को आकाश संगठन की जिला बैठक में आकास जिला अध्यक्ष बंडू लिखितकर उक्त जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन समाज के लिए विशेष महत्व रखता है और आदिवासी समाज के गौरव को बढ़ाने का कार्य करेगा। कोरकू समाज के युवा टीम ने इस कार्यक्रम के बारे में विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके को अवगत कराया और उन्हें महापूजा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। विधायक ने इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपनी स्वीकृति दी और समाज के विकास के लिए हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। बंडू लिखितकर ने सभी से इस महापूजा में शामिल होने का आग्रह किया और कहा कि यह आदिवासी समाज के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जहां हम सभी को एकजुट होकर समाज के विकास और गौरव को बढ़ाने की दिशा में कदम उठाने होंगे। बंडू लिखितकर ने बताया यह महापूजा कोरकू समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और गौरव का प्रतीक है, और इस अवसर पर समाज के युवा वर्ग को प्रेरणा मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button