Religious journey: माघ पूर्णिमा के अवसर पर बैतूल से निकलेगी जीव जागरण धर्म यात्रा

बैतूल जिले के आधा सैकड़ा से अधिक सत्संगी यात्रा में होंगे शामिल


बैतूल। आगामी माघ पूर्णिमा के अवसर पर बैतूल से जीव जागरण धर्म यात्रा निकाली जाएगी। जय गुरूदेव संगठन के सतसंगी निलेश अमरूते ने बताया कि संत बाबा उमाकांत महाराज द्वारा 23 से 24 फरवरी तक जम्बुरी मैदान, पिपलानी अवधपुरी रोड भेल भोपाल मध्यप्रदेश में सतसंग एवं नामदान का कार्यकम किया जा रहा है। जिसमें मध्यप्रदेश ही नही, समुचे भारत से लाखों सतसंगी उपस्थित होकर नामदान एवं सतसंग का लाभ प्राप्त करेंगे। बैतूल जिले के सतसंगी 4 दिन पूर्व से ही जिले में प्रचार प्रसार करेंगे। यात्रा 18 फरवरी दिन रविवार को विकास खण्ड आमला के हसलपुर से प्रांरभ होगी, बोडखी से होते हुये यात्रा 12 बजे बोरदेही, 1 बजे खेडलीबाजार, 2 बजे मुलताई पहुंचेगी। मुलताई से मासोद रोड होते हुए रायआमला, मासोद, बिसनुर।से 4 बजे आठनेर पहुंचेगी। इसके बाद सातनेर, बाकुड धामनगांव, गुदगांव, विजयग्राम होते हुए, यात्रा बाबा जयगुरुदेव आश्रम बासनेर में रात्रि विश्राम करेगी। अगले दिन 19 फरवरी को यात्रा पुनः भैंसदेही चिचोलीढाना होते हुये चांदू नांदा से दोपहर 2 बजे भीमपुर पहुंचेगी। इसके बाद नसीराबाद होते हुए चिचोली, हिवरखेडी, खेडीसावलीगढ होते हुए उड़दन जामठी बैतूल में रूकेगी। 20 फरवरी को जिला छिन्दवाडा के सतसंगी प्रेमियों के साथ बैतूल जिले के संतसंगी बैतूल शहर में प्रचार प्रसार करेंगे। दोपहर में यह काफीला बैतूल से रवाना होगा, जो कि पाढर शाहपुर भौरा होते हुए 5 बजे के लगभग जिला होशंगाबाद में प्रवेश करेगा। सुखतवा, इटारसी से होकर रात्री विश्राम नर्मदापुरम में किया जाएगा। 21 फरवरी को सुबह बैतूल, छिन्दवाडा एवं नर्मदापुरम के सतसंगी के साथ होशंगाबाद में प्रचार प्रसार किया जाएगा। औबेदुल्लागंज में दक्षिण जोन के समस्त जिले रायसेन, नरसिंहपुर, सिहोर, बैतूल, छिन्दवाडा के संतसंगी एकत्रित होंगे। इसके बाद मण्डीदीप, कमलापति रेल्वे जंक्शन से जम्बुरी मैदान भेल भोपाल पहुंचेंगे। इस यात्रा में बैतूल जिले से कृष्णा पाटनकर, रंगा पवार, संजय धुर्वे, महादेव दंवडे, गोविंद चढोकार, तहसील प्रमुखों में विकासखण्ड भैंसदेही से मोतीलाल चिल्होटे, आमला से बबलू पंडोले, मुलताई से बाबूलाल घिडोडे, आठनेर से रमेश कनाठे, बिहारी सेमरे, जगन खण्डाईत, सुनील ओजने, भीमपुर से उत्तम उईके, कैलाश विश्वकर्मा, चिचोली से डोरेलाल यादव रोहित लिखितकर, राहुल मालवी, सुरेश दाबडे, विकास खण्ड बैतूल से विरेन्द्र काजले, शमशेरा काजले।आदि सतसंगी शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button