Video – MLA’s effigy burnt: स्कूल जाने का रास्ता न होने के विरोध में विधायक का फूंका पुतला

युवा कांग्रेस ने उमरिया में किया चक्का जाम,तहसीलदार ने दिया जल्द कार्रवाई का आश्वासन

बैतूल। आमला विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत उमरिया में स्कूल जाने का रास्ता न होने से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा सोमवार को सड़क पर फूट पड़ा। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विजय पारधी के मार्गदर्शन में जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अलकेश ठाकुर के नेतृत्व में उमरिया में चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने आमला के विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे का पुतला दहन कर सड़क निर्माण की मांग उठाई।

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार श्याम बिहारी समेले मौके पर पहुंचे और जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। प्रशासनिक आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने चक्का जाम खत्म किया।

इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रमुख रूप से युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अलकेश ठाकुर, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष जैद खान, युवा कांग्रेस जिला महासचिव अर्पित सोनी, एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष अमर साहू, दुर्गेश पाल, राज बघेल, दुर्गेश पाल, राज साहू, अर्पित सोनी, अमन किरोदे, नीलेश धुर्वे, भीम देवड़ा, महेंद्र सिंह बघेल, फैयाज, अमन खान, शाहिद सहित कई कार्यकर्ता उमरिया पहुंचे।

प्रदर्शन के दौरान जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विजय पारधी ने कहा कि जनता से किए गए वादे पूरे न होने पर विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे को पद पर बने रहने का कोई हक नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं होता, कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा।

जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अलकेश ठाकुर ने कहा कि सड़क की खराब स्थिति के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। यह स्थिति बेहद शर्मनाक है। प्रशासन को तुरंत निर्माण कार्य शुरू करना चाहिए।

एनएसयूआई जिला अध्यक्ष जैद खान ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। यदि प्रशासन ने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई, तो हम बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button