message of water conservation: जल संरक्षण का संदेश लेकर स्कूली बच्चों ने गांव में निकाली रैली

महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर निभाई भागीदारी

बैतूल। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् बैतूल के मार्गदर्शन में विकास खंड भीमपुर अंतर्गत नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति घोघरा द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में स्कूली बच्चों ने भाग लिया और जल है तो कल है, पानी बचाओ जीवन बचाओ जैसे नारे लगाकर गांव में लोगों को जल संरक्षण का महत्व समझाया।

रैली ग्राम पंचायत घोघरा के विभिन्न गलियों और मुख्य मार्गों से होकर गुजरी, जिससे गांव के हर हिस्से में जागरूकता का संदेश पहुंचाया गया। इस अभियान में सरपंच एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष रामकिशोर धुर्वे ने सक्रिय भागीदारी निभाई और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बताया रैली का उद्देश्य ग्रामीणों को जल की उपलब्धता, उसका संरक्षण और भविष्य के लिए पानी बचाने के उपायों के प्रति जागरूक करना था।ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने घरों में जल का दुरुपयोग न करें और वर्षा जल संचयन जैसे उपाय अपनाएं। इस रैली में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं आशा कार्यकर्ताओं सहित गांव की महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने मिलकर यह संदेश दिया कि जल संरक्षण सरकार या किसी संस्था की जिम्मेदारी नहीं, यह हर व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम का संचालन नवांकुर संस्था घोघरा द्वारा किया गया और इसे जन अभियान परिषद् बैतूल का सतत मार्गदर्शन प्राप्त था। आयोजन के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने जल बचाने की शपथ ली और भविष्य में इस प्रकार के और कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button