Betul news: बिरसा मुंडा जयंती की समीक्षा बैठक में जयस ने गांव-गांव तक सदस्यता अभियान चलाने का लिया संकल्प
रानी दुर्गावती ऑडिटोरियम में आयोजित हुई समीक्षा बैठक, आदिवासी समाज के विकास के लिए बनाई विस्तृत योजना

बैतूल। जयस सरकार (जय आदिवासी युवा शक्ति बैतूल) के बैनर तले बुधवार 20 नवंबर को जिला मुख्यालय के रानी दुर्गावती ऑडिटोरियम में बिरसा मुंडा जयंती की समीक्षा हेतु जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जयंती समारोह के सफल आयोजन पर चर्चा की गई और कार्यक्रम के सहयोगियों का आभार प्रकट किया गया।
जयस जिला अध्यक्ष संदीप कुमार धुर्वे ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए बिरसा मुंडा जयंती के राज्य स्तरीय युवा आदिवासी महोत्सव में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। उन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सामाजिक बंधुओं और जिलेवासियों का विशेष आभार व्यक्त किया।
बैठक में अलग-अलग ब्लॉकों से आए जयस कार्यकर्ताओं को सदस्यता डायरी प्रदान कर सम्मानित किया गया। जयस जिला प्रभारी महेश शाह उइके ने बताया कि 15 नवंबर को रानी दुर्गावती ऑडिटोरियम में आयोजित युवा महोत्सव कार्यक्रम के दौरान जयस जिलाध्यक्ष संदीप कुमार धुर्वे ने जिले में गांव-गांव तक सदस्यता अभियान चलाने की घोषणा की थी।
— गांव-गांव चलो अभियान की विस्तृत रूपरेखा तैयार–
इस अवसर पर जयस जिला सचिव राजकुमार काकोडिया ने जिले में व्यापक स्तर पर मुहिम चलाकर समुदाय के लोगों को जयस से जोड़ने और क्षेत्र विकास के लिए सहयोग करने की अपील की। बैठक में जयस सरकार ने जिले भर में गांव-गांव चलो अभियान की विस्तृत रूपरेखा तैयार की। इस बैठक में जयस के जिला मीडिया प्रभारी सौरभ सलामे, ब्लॉक अध्यक्ष बैतूल मनीष परते, नगर अध्यक्ष राजू उइके, नगर उपाध्यक्ष प्रकाश मर्सकोले, ब्लॉक उपाध्यक्ष आमला सुनील उइके, ब्लॉक प्रभारी मुलताई अजय धुर्वे, महासचिव घोड़ाडोंगरी मुकेश धुर्वे, ब्लॉक महामंत्री आमला सोनू धुर्वे सहित अन्य पदाधिकारी जैसे राजेश उइके, विकास उइके, प्रकाश उइके, राजू ककोडिया, रामप्रसाद धुर्वे, नकुल टेकाम, रिंदा धुर्वे, जयसिंग सिरसाम, संदीप उइके और मनीषा काकोडिया बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक में जयस ने आदिवासी समाज के विकास और एकता को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाने का निर्णय लिया। संगठन ने यह भी सुनिश्चित किया कि गांव-गांव तक सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को जयस से जोड़ा जाए, ताकि आदिवासी समाज की आवाज को सशक्त किया जा सके।
इस समीक्षा बैठक के दौरान संगठन ने आदिवासी समाज के उत्थान के लिए अपने प्रयासों को और मजबूत करने का संकल्प लिया। बैठक का समापन सामूहिक आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।




