Betul news: ओम आयुर्वेद महाविद्यालय की छात्राओं ने मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय की प्राविण्य सूची में बनाया स्थान

बैतूल। ओम आयुर्वेद महाविद्यालय, बैतूल की छात्राओं ने एक बार फिर से अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक क्षमता का परिचय दिया है। मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, जबलपुर द्वारा आयोजित बी.ए.एम.एस. (बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी) फाइनल ईयर परीक्षा में महाविद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। महाविद्यालय की छात्रा किरण मालवीय ने विश्वविद्यालय द्वारा जारी प्राविण्य सूची में तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि करूणा मालवीय ने छठा स्थान हासिल किया। इसके अलावा, पायल जिभकाटे ने महाविद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त कर संस्थान का गौरव बढ़ाया।

— सतत् सफलता की मिसाल–

ओम आयुर्वेद महाविद्यालय और चिकित्सालय, जो कि बैतूल के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र भारत-भारती में स्थित है, महाविद्यालय ने पिछली पांच विश्वविद्यालयीन परीक्षाओं में लगातार शत-प्रतिशत परिणाम दिया है। यह संस्थान के शैक्षणिक और प्रशासनिक गुणवत्ता का प्रमाण है। महाविद्यालय के संचालक समिति और प्राचार्य ने सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को उनके कठिन परिश्रम और उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर बधाई दी है। इस सफलता ने महाविद्यालय के साथ पूरे बैतूल जिले का मान बढ़ाया है। ओम आयुर्वेद महाविद्यालय ने अपने उत्कृष्ट शैक्षणिक माहौल और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से छात्रों को निरंतर सफलता की ओर अग्रसर किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button