चिचोली में मनाया भगवान विश्वकर्मा जन्मोत्सव, जिलेभर के समाजबंधु हुए शामिल

वरिष्ठ नागरिकों और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

बढ़ई समाज की एकता और संस्कृति प्रशंसनीय: नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वर्षा रितेश मालवीय

बढ़ई समाज की हर बड़े आयोजन में रहती है मजबूत भागीदारी: अनिल सिंह कुशवाह

विश्वकर्मा जन्मोत्सव में वरिष्ठ नागरिकों और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

चिचोली में मनाया भगवान विश्वकर्मा जन्मोत्सव, जिलेभर के समाजबंधु हुए शामिल

बैतूल। चिचोली विकासखंड में भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती महोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जिले भर से हजारों की संख्या में समाजबंधु, महिलाएं और गणमान्य नागरिक इस आयोजन में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान विश्वकर्मा जी के पूजन, अभिषेक और महाआरती से हुई, जिसके बाद श्रद्धालुओं ने बढ़ई समाज की गौरवशाली परंपरा का उत्सव मनाया।

कार्यक्रम में चिचोली नगर पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती वर्षा रितेश मालवी, उपाध्यक्ष संजय आंवलेकर, पार्षद ज्योति जीवन पानकर, चिचोली नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष संतोष मालवीय, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिंह कुशवाह, नागरिक आपूर्ति निगम के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र जैसवाल, आर्य समाज के अध्यक्ष एवं पार्षद रोहित आर्य, विश्वकर्मा बढ़ई समाज समिति जिला बैतूल के अध्यक्ष गणेश प्रसाद मालवी, सारणी समिति के अध्यक्ष राजकुमार मालवी, आमला समिति के संरक्षक नाथूराम विश्वकर्मा, महिला मंडल की जिलाध्यक्ष अर्चना बल्लू मालवी, बैतूल-हरदा क्षेत्र के मनोनीत गौ सांसद युवराज मालवी, श्रीमती पुष्पा विश्वकर्मा राष्ट्रीय सचिव, अशोक मालवी सारणी, समाज समिति जिला प्रमुख बलवीर मालवी, चिचोली समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र मालवी सहित कई प्रमुख समाजसेवी मंचासीन रहे।

समारोह में वरिष्ठ नागरिकों और समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। आमला समिति के संरक्षक नाथूराम विश्वकर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि बैतूल जिले में बढ़ई समाज के 16 हजार परिवार निवास करते हैं, जो हर गांव और विकासखंड में बसे हुए हैं। उन्होंने समाज की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज को मजबूती प्रदान करते हैं।

– मंदिर निर्माण में हर संभव मदद करने का आश्वासन

चिचोली नगरपंचायत की अध्यक्ष श्रीमती वर्षा रितेश मालवीय ने भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती के शुभ अवसर पर उपस्थित मातृशक्ति और समाजबंधुओं को बधाई दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बढ़ई समाज की एकता और संस्कृति प्रशंसनीय है और समाज की समृद्धि के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने भगवान विश्वकर्मा जी के मंदिर निर्माण में हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया, जिससे समाज में हर्ष और उत्साह का माहौल बना रहा।

– बढ़ई समाज सेवा, समर्पण का उदाहरण

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिंह कुशवाह ने अपने संबोधन में कहा कि बढ़ई समाज सेवा, समर्पण और सामाजिक कार्यों को पूरी निष्ठा के साथ संपन्न करता है। उन्होंने समाज की एकता और संगठन शक्ति की सराहना करते हुए कहा कि हर बड़े आयोजन में बढ़ई समाज की मजबूत भागीदारी देखने को मिलती है। नागरिक आपूर्ति निगम के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र जैसवाल ने भी बढ़ई समाज की प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। चिचोली नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष संतोष मालवीय ने कहा कि समाज की हर संभव सहायता की जाएगी और दूसरे समाजों को भी बढ़ई समाज से एकता की प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने गुरु नहीं बनाया है, वे भगवान विश्वकर्मा को अपना गुरु मान सकते हैं। धर्मेंद्र पटेल ने भी समाज के योगदान और एकजुटता की सराहना की।

गौ सेवा ही समाज सेवा, हर व्यक्ति निभाए अपनी जिम्मेदारी – युवराज मालवी

इस अवसर पर शंकराचार्य जी द्वारा नियुक्त गौ सांसद युवराज मालवी ने अपने उद्बोधन में कहा कि गौ सेवा ही सच्ची समाज सेवा है और इसे समाज के हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझकर निभाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गौ संरक्षण और समाजहित के कार्यों में सभी को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, जिससे समाज और संस्कृति दोनों को सशक्त बनाया जा सके।

– आयोजन का सफल बनाने में इनकी रही भूमिका

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में अजय मालवी, मोंटू विजय मालवी, प्रदीप मालवी, कैलाश मालवी, कमलेश मालवी (गढ़ा), दुर्गेश मालवी, राजेश मालवी (बोरगांव), कमलेश मालवी (रातमती), पवन मालवी, तरुण मालवी, गोलू मालवी, अंशु मालवी, नीलेश मालवी, दिलीप मालवी, संतोष मालवी और नितेश मालवी का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में अजय मालवी ने मंच से सभी गणमान्य अतिथियों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक बंधुओं का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन विजय मालवी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button