विश्व पर्यावरण दिवस पर चिचोली तहसील परिसर में हुआ सामूहिक पौधारोपण।

प्रकृति संरक्षण के संकल्प के साथ राजस्व अमले ने लगाए पौधे।

चिचोली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तहसील कार्यालय परिसर चिचोली में पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर डॉ. संजय सौरभ सोनवने के निर्देशानुसार आयोजित इस अभियान में राजस्व विभाग, न्यायालय परिसर तथा जनगणना शाखा के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में पटवारी संघ चिचोली के तहसील अध्यक्ष सहदेव गंगारे की उपस्थिति में स्वप्रेरणा से सामाजिक पौधारोपण किया गया। इस दौरान न्यायालय परिसर के अधिवक्तागण, जनगणना शाखा के कर्मचारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। पौधारोपण कार्यक्रम में सहदेव गंगारे, सुनील बरडे, संजय नागले, नेपाल मानकर, दीपक उइके सहित अन्य पटवारी साथियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम के दौरान राजस्व निरीक्षक चिरापाटला, राहुल इवने, जेईडीओ संजना धुर्वे, नायब नजीर एवं कानूनगो संदीप परते, चंद्रभान धुर्वे, प्रवाचक, तहसीलदार उषा साहू, जनगणना प्रभारी संतोष शेषकर, श्याम यादव, सलमान खान तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। पौधारोपण की तैयारियां तहसीलदार प्रेम सिंह दीवान एवं कर्मचारी शमा उल्ला खान द्वारा करवाई गईं।

कार्यक्रम के अंत में न्यायालय एवं तहसील परिसर चिचोली की ओर से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की गई। आयोजन को सफल बनाने में तहसीलदार प्रेम सिंह दीवान का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button