मानसरोवर द स्कूल बडोरा बैतूल का शानदार रहा परीक्षा परिणाम।
लगातार तीसरे वर्ष 100 प्रतिशत रिजल्ट से कायम की परंपरा।

बैतूल। शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी मानसरोवर द स्कूल, बडोरा ने एक बार फिर उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देकर अपनी गुणवत्ता सिद्ध की है। विद्यालय का इस वर्ष भी 100 प्रतिशत परिणाम रहा, जिसमें 42 छात्रों में से 35 छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी विद्यालय ने शत-प्रतिशत परिणाम की परंपरा को बरकरार रखा है।
परीक्षा परिणाम में दिशा राठौर ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अर्णव सोनी ने 92.8 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दक्षिता गायकवाड 91.6 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं, जबकि मुदिता घोटे ने 91.2 प्रतिशत अंक अर्जित कर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। श्रेयांशी जैन ने भी 90.2 प्रतिशत अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

दक्षिता गायकवाड
विद्यालय के परिणाम की विशेष बात यह रही कि 42 छात्रों में से 10 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया। विद्यार्थियों की इस सफलता में शिक्षकों के मार्गदर्शन और निरंतर मेहनत का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. विनय सिंह चौहान, डायरेक्टर डॉ. पुष्पलता साबले, पंकज साबले, हेमराज जसूजा तथा प्राचार्य एस. वी. चंद्रशेखर ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के समर्पण का प्रतिफल है।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी शिक्षकों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए शुभकामनाएं दी।




