MandI Bhav Today: बैतूल की मंडी में सोयाबीन के दाम लुढ़के, किसान हैरान

MandI Bhav Today: बैतूल। सोयाबीन के दामों में अचानक 300 रुपये प्रति क्विंटल तक की गिरावट आने से किसान हैरान परेशान हो रहे हैं। बैतूल की कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को सोयाबीन के दाम 4700 रुपये प्रति क्विंटल पर आ गए।
जबकि मंडी में 21 दिसंबर को ही सोयाबीन के दाम ऊंचे में पांच हजार रुपये प्रति क्विंटल थे। अचानक 300 रुपये प्रति क्विंटल की कमी आ जाने से किसानों को बेहद नुकसान उठाना पड़ रहा है।
जानें मंडी में क्या भाव रहे




