Mandi Bhav Today Betul : बैतूल मंडी में सोयाबीन के दाम में आई गिरावट

Mandi Bhav Today Betul : बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले की कृषि उपज मंडी में सोयाबीन के दामों में अचानक गिरावट आ गई है। शनिवार को मंडी में सोयाबीन के न्यूनतम दाम 3800 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गए।
इससे किसानों को बेहद निराश होना पड़ रहा है। कृषि उपज मंडी बडोरा में सोयाबीन की आवक 1161 बोरा की हुई और इसकी नीलामी 3800 रुपये से लेकर अधिकतम 4600 रुपये के बीच की गई।
जानें मंडी में आवक और भाव





